10वीं के बाद क्या करें? जानिए बेस्ट करियर विकल्प और कोर्सेस
10वीं के बाद क्या करें? जानिए बेस्ट करियर विकल्प और कोर्सेस हैलो दोस्तों! आज हम एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक के बारे में चर्चा करने वाले हैं जैसा कि आपको मालूम 10वीं की परीक्षा पास करना हर छात्र के जीवन का एक अहम मोड़ होता है। इस मुकाम पर पहुँचने के बाद सबसे बड़ा सवाल होता है – अब आगे क्या करें? सही समय पर लिया गया निर्णय आपके करियर को एक नई दिशा दे सकता है। इस लेख में हम 10वीं के बाद उपलब्ध प्रमुख विकल्पों पर विस्तार से चर्चा करेंगे। 1. स्ट्रीम का चुनाव – पहला महत्वपूर्ण फैसला 10वीं के बाद सबसे पहला कदम होता है स्ट्रीम चुनना। आमतौर पर तीन प्रमुख स्ट्रीम होती हैं: 1.1. Science (विज्ञान) अगर आप डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक या तकनीकी क्षेत्र में जाना चाहते हैं तो साइंस स्ट्रीम आपके लिए उपयुक्त है। इसमें दो प्रमुख विकल्प होते हैं: PCM (Physics, Chemistry, Math) – इंजीनियरिंग, डिफेंस, आर्किटेक्चर आदि के लिए PCB (Physics, Chemistry, Biology) – मेडिकल, फार्मेसी, बायोटेक्नोलॉजी आदि के लिए 1.2. Commerce (वाणिज्य) यदि आपकी रुचि व्यापार, लेखा-जोखा, बैंकिंग, वित्त या मैनेजमे...